सीएम योगी से बैठक के बाद मोहन भागवत ने दोनों डिप्टी सीएम से की बातचीत, राजनीतिक हलचल शुरू

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से भी शिष्टाचार भेंट की। दोनों डिप्टी सीएम के साथ यह मुलाकात बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10-10 मिनट चली। हालांकि इसे औपचारिक शिष्टाचार माना जा रहा है, लेकिन प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच इस मुलाकात ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात आठ बजे लखनऊ के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय परिसर में भागवत से मुलाकात की। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई इस बंद कमरे की बातचीत करीब 35 मिनट तक चली और इसे पूरी तरह निजी और गुप्त रखा गया। संघ प्रमुख का यह लखनऊ दौरा दो दिवसीय था और बुधवार उनका अंतिम दिन था।
हालांकि दोनों के बीच हुई मुलाकात को शिष्टाचार बताया जा रहा है, लेकिन योगी आदित्यनाथ की बार-बार संघ प्रमुख से होने वाली बैठकों को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म रहता है।
2027 के विधानसभा चुनाव में संघ की भूमिका पर संकेत
सूत्रों का कहना है कि संघ प्रमुख का यूपी पर लगातार फोकस और समय-समय पर राज्य में आने का सिलसिला यह दिखाता है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संघ परिवार की रणनीतिक भूमिका अहम होगी। जब भी मोहन भागवत यूपी दौरे पर आते हैं, मुख्यमंत्री योगी से उनकी मुलाकात होती रही है। अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए इस बैठक को प्रदेश की सियासी रणनीति की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.