जम्मू और कश्मीर
पुंछ में एलओसी पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर जवान दुर्घटनावश गोली लगने से घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अजोट सेक्टर में सेना की 6 मद्रास रेजिमेंट का एक अग्निवीर जवान ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जवान की राइफल से अचानक गोली चल गई, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। घायल जवान की पहचान कृष्ण पाल सिंह के रूप में हुई है।
गोली लगने के तुरंत बाद उसे पुंछ स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान की स्थिति अब स्थिर है और उसे बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
सेना ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि इस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.