अकासा एयर की पुणे-बंगलूरू फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द

पुणे। अकासा एयर की पुणे से बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण आखिरी समय में रद्द कर दी गई। फ्लाइट QP1312 सुबह 8.50 बजे उड़ान भरने वाली थी और यात्रियों को 8.10 बजे विमान में बिठाया गया था।
विमान जब उड़ान के लिए तैयार हो रहा था, तभी उसमें तकनीकी समस्या सामने आई। बोइंग 737 मैक्स में आई इस खराबी के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक यात्रियों को विमान में ही इंतजार करना पड़ा। जब समस्या का समाधान नहीं हो सका, तो अंततः सभी यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।
एक यात्री ने बताया कि विमान में अचानक तकनीकी दिक्कत आने के कारण फ्लाइट को रोक दिया गया। उन्होंने कहा, “यात्रियों को विमान से उतार दिया गया, लेकिन नई उड़ान का समय अभी घोषित नहीं किया गया है।” अकासा एयर ने इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.