अमेरिका में अमेज़न की सेवाएं ठप, कई प्लेटफॉर्म प्रभावित

सोमवार को अमेरिका में हजारों यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि अमेज़न की कई ऑनलाइन सेवाएं अचानक काम करना बंद कर गईं। इसमें Amazon.com, Prime Video और Alexa प्रमुख हैं। डाउन्डेटेक्टर (Downdetector) के अनुसार, इस तकनीकी गड़बड़ी का असर व्यापक रूप से महसूस किया गया।
Amazon Web Services (AWS) ने अपनी स्टेटस पेज पर जानकारी देते हुए कहा कि US-EAST-1 रीजन में कई सर्विसेज में एरर रेट और लेटेंसी बढ़ी हुई है। इस कारण कई वेबसाइट्स और ऐप्स प्रभावित हुए।
इस आउटेज का असर अन्य बड़े प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा गया, जिनमें Robinhood, Snapchat, Perplexity और PayPal के Venmo शामिल हैं। इन सभी ने अपने यूजर्स को अस्थायी समस्या की जानकारी दी।
AI चैटबॉट Perplexity के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने बताया कि आउटेज का कारण AWS सर्वर में आई दिक्कत है। उन्होंने X (पूर्व Twitter) पर लिखा, "Perplexity फिलहाल डाउन है। इसकी मुख्य वजह AWS में आई समस्या है। हम इसे जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।"
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.