अयोध्या में राष्ट्रपति का दूसरा दौरा: श्रीराम यंत्र स्थापना और पूजा समारोह सम्पन्न

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं और दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया और राष्ट्रपति ने पूजन सामग्री भगवान को अर्पित की। पूरे मंदिर प्रांगण में शुभ मंत्रों की ध्वनि गूंज उठी, जिसका दृश्य बेहद दिव्य और मनोहारी रहा।
राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह राष्ट्रपति का दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 1 मई 2024 को अयोध्या आई थीं, जब उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था।
नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पावन अवसर पर मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना...@rashtrapatibhvn https://t.co/N9SaxjWjCS
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 19, 2026
सीएम योगी ने साझा किया वीडियो
नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पावन अवसर पर मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना...@rashtrapatibhvn https://t.co/N9SaxjWjCS
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 19, 2026मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू हाथ में एक पात्र लिए हुए दिख रही हैं, जिसमें दूब घास सहित अन्य पूजन सामग्री रखी है। मंदिर के पुजारी लगातार मंत्रोच्चारण कर रहे थे। राष्ट्रपति ने पूजन पात्र को अपने माथे से लगाया।
वीडियो में दिखाई दे रहा गोल्डन रंग का राम यंत्र बेहद दिव्य और अद्भुत दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.