रंगदारी मामले में गिरफ्तार अमित मरिंडा को लाया जाएगा मेरठ, पुलिस करेगी पूछताछ

HIGHLIGHTS
- प्लाईवुड कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में बेंगलुरु जेल में बंद आरोपी अमित मरिंडा को सोमवार को मेरठ लाया जा रहा है।
- अदालत से उसका रिमांड मंजूर होने के बाद मेडिकल थाना पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
- पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान उसके गिरोह और अन्य साथियों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।
- पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में अमित मरिंडा जेल में बंद है।
- इसके बाद मेरठ के नौचंदी थाने में उस…
मेरठ। प्लाईवुड कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में बेंगलुरु जेल में बंद आरोपी अमित मरिंडा को सोमवार को मेरठ लाया जा रहा है। अदालत से उसका रिमांड मंजूर होने के बाद मेडिकल थाना पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान उसके गिरोह और अन्य साथियों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।
पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में अमित मरिंडा जेल में बंद है। इसके बाद मेरठ के नौचंदी थाने में उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस केस की जांच मेडिकल थाने के एसआई मुकेश यादव कर रहे हैं।
इसके अलावा छात्र नेता विनीत चपराना ने भी मेडिकल थाने में मरिंडा के खिलाफ धमकी और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लिसाड़ी गेट इलाके के एक व्यापारी ने भी अवैध वसूली, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
गैंग के कई सदस्यों के नाम सामने
किठौर क्षेत्र के माछरा कासमपुर गांव निवासी मयंक त्यागी ने 30 जुलाई 2025 को अमित मरिंडा और उसके गिरोह के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस शिकायत में मुकुल सैनी, जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल, अजय गुर्जर, हेमकुमारी समेत दो अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल किए गए थे।
पीड़ित का कहना है कि उसे अमित मरिंडा से जान का खतरा है। साथ ही यह भी चर्चा है कि मरिंडा के संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मोनू हाइडिल का वीडियो भी चर्चा में
पुलिस अमित मरिंडा के सहयोगी नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल की भूमिका की भी जांच कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह परशुराम जयंती के दौरान फरसा लहराते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि फरार होने के बावजूद वह खुलेआम घूमता दिखाई दे रहा है।
रिमांड पर पूछताछ के बाद होगी अगली कार्रवाई
मामले की जांच कर रहे एसआई मुकेश यादव के अनुसार, आरोपी अमित मरिंडा से रिमांड के दौरान विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.