भुवनेश्वर में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव, अफरातफरी का माहौल

भुवनेश्वर: शहर के आइगिनिया क्षेत्र में स्थित एक आलू गोदाम के कोल्ड स्टोरेज में देर रात अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। घटना लगभग रात 1 बजे हुई, जब गैस की तेज बदबू फैलने लगी और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने आंखों और नाक में जलन की शिकायत की।
दमकल विभाग की टीम को तुरंत सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया। इस दौरान कोल्ड स्टोरेज में मरम्मत का कार्य भी किया गया।
रिफिल एरिया के पास हुआ रिसाव
प्राथमिक जांच में यह पता चला कि गैस रिसाव स्टोरेज के रिफिल एरिया के पास हुआ था। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं, जिन्होंने रिसाव की पहचान कर उसे नियंत्रित किया। कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षित किया और मरम्मत के बाद आसपास के इलाके में दुर्गंध काफी हद तक कम हो गई। हालांकि, गोदाम के अंदर गैस की गंध अभी बनी हुई है, इसलिए परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
पुलिस और दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों से घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने, मास्क पहनने और घटना स्थल के पास भीड़ इकट्ठी न करने की चेतावनी दी।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि रात करीब 12:45 बजे ही आग जैसी स्थिति नजर आई थी। दमकल कर्मियों के पहुंचने पर पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर अतिरिक्त गाड़ियां भी बुलानी पड़ीं। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने में मदद करते रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.