मुजफ्फरनगर: आशादीप संस्थान में दिव्यांग बच्चों ने किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान, जानसठ रोड में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा ने की।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव इंजी. आर.के. गोयल, उपाध्यक्ष इंजी. बी.आर. शर्मा, उपमंत्री पी.के. गुप्ता सहित कार्यकारिणी सदस्य रामबीर सिंह, बी.बी. गुप्ता, के.के. शर्मा, उमेशचंद्र वर्मा तथा प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। शिक्षिकाओं शिवानी त्यागी, मीना सिंह एवं जीवनी बंसल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने योगाचार्य विनोद कुमार शर्मा, योग शिक्षक कु. स्वाती और शुभम कुमार के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। इसमें कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, पर्वतासन, त्रिकोणासन, शवासन, पश्चिमोत्तानासन और वृक्षासन जैसे योगाभ्यास शामिल रहे।

योगाचार्यों ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योग और ध्यान से एकाग्रता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को फलाहार एवं हल्के जलपान का वितरण किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.