असम चुनाव: राहुल गांधी ने कांग्रेस का 11-बिंदुओं वाला घोषणा पत्र किया जारी

असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पार्टी का नया घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर राहुल गांधी के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
घोषणा पत्र में 11 प्रमुख क्षेत्र
कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में कुल 11 संकल्प शामिल हैं, जिनका फोकस है:
- शासन व्यवस्था
- पहचान और नागरिक अधिकार
- स्वास्थ्य सेवाएं
- बुनियादी ढांचा विकास
- औद्योगीकरण और रोजगार
- कृषि और किसान कल्याण
- ग्रामीण और शहरी विकास
- जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण
- सुरक्षित असम
इसके अलावा, कांग्रेस ने पहले ही 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान ‘पांच गारंटी’ भी जारी की थीं:
- महिलाओं को बिना शर्त 50 हजार रुपये तक का कर्ज
- सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1,250 रुपये की मासिक पेंशन
- 25 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
- भूमि पुत्रों के लिए म्यादी पट्टा
- जुबीन गर्ग मामले में 100 दिन के भीतर दोषियों को सजा
मतदान और नतीजे
असम विधानसभा में 126 सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
राहुल गांधी की रैली में मुख्य बातें
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को याद किया। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग ने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की, सभी को सम्मान दिया और भाईचारे की बात की। राहुल ने कहा कि जुबीन गर्ग की विचारधारा हिमंत बिस्व सरमा की विचारधारा से बिल्कुल विपरीत थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा ने जिनके साथ भी काम किया, उन्हें धोखा दिया, चाहे वह तरुण गोगोई हों या सोनावाल।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.