देशFEATURED
असम: काकोपाथर में आर्मी कैंप पर आतंकवादी हमला, 3 जवान घायल

तिनसुकिया (असम)। असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में तीन सैनिक मामूली रूप से घायल हुए हैं।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे कुछ आतंकवादियों ने चलती गाड़ी से काकोपाथर कंपनी के पास फायरिंग शुरू कर दी। ड्यूटी पर मौजूद जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। आसपास के घरों को नुकसान से बचाने के लिए भी विशेष सावधानी बरती गई।
जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सेना और पुलिस ने मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह क्षेत्र असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.