खराब मौसम से हवाई सेवाएं प्रभावित, लखनऊ डायवर्ट हुई कई उड़ानें

लखनऊ। बुधवार को दिल्ली और वाराणसी में मौसम बिगड़ने का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। खराब मौसम के चलते इंडोनेशिया के डेनपसर और बेंगलुरु से दिल्ली तथा वाराणसी जा रही कई उड़ानों को लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा। बाद में मौसम में सुधार होने पर सभी विमानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2148, जो डेनपसर से दिल्ली जा रही थी, उसे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। यह विमान रात करीब 8:20 बजे लखनऊ पहुंचा। इसी तरह बेंगलुरु से दिल्ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-860 को भी शाम 6:40 बजे लखनऊ में लैंड कराया गया। वहीं बेंगलुरु से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E-6396 को भी शाम 6:25 बजे लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
प्रशासन के अनुसार, मौसम सामान्य होने के बाद सभी विमानों को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया और संचालन फिर से सुचारू हो गया।
एयरपोर्ट पर FOD वॉक का आयोजन
इसी बीच चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयरसाइड सेफ्टी टीम की ओर से FOD (Foreign Object Debris) वॉक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य एयरसाइड क्षेत्र में मौजूद किसी भी ढीली या बाहरी वस्तु की पहचान कर उसे हटाना और सुरक्षा मानकों को मजबूत करना था।
इस अभियान के दौरान विभिन्न हितधारकों को जागरूक किया गया कि छोटे-छोटे मलबे या अनियंत्रित वस्तुएं भी विमान संचालन, यात्रियों और ग्राउंड सेफ्टी के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.