बदायूं दोहरा हत्याकांड: 50 हजार का इनाम घोषित होते ही आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बदायूं। चर्चित दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों के नाम केशव और चंदशेखर हैं, जो मृतक अजय प्रताप सिंह के सगे भाई हैं। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे।
दोनों आरोपियों ने अपने वकील के माध्यम से जेएम प्रथम सौम्या अरुण की कोर्ट में आवेदन किया और दोपहर करीब डेढ़ बजे नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण किया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
12 मार्च को हुई थी दोहरी हत्या
मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव में स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को दिनदहाड़े दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह ने पहले ही आत्मसमर्पण कर कोर्ट से जेल भेजा गया था।
घटना के बाद प्लांट में काम करने वाले धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र सिंह को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस मामले की जांच एसएसपी और मूसाझाग इंस्पेक्टर की टीम कर रही है।
जांच में सामने आया कि अजय के भाई केशव सिंह और तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह की भी इस हत्याकांड में अहम भूमिका थी। दोनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। दोनों आरोपी भी उसी कंपनी में काम करते थे, लेकिन वारदात के बाद उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।
इनाम और गिरफ्तारी
इस दोहरे हत्याकांड के मामले में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार रात केशव और अभय की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
बुधवार को आरोपी केशव और चंदशेखर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट ने तारीख तय की है। वहीं फरार आरोपी अभय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.