बदायूं के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप, बजरंग दल ने जताया विरोध

बदायूं जिले के रिसौली स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों से सामूहिक रूप से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय स्तर पर हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता तुरंत स्कूल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल का हंगामे वाला वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
उझानी क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल रिसौली में यह घटना बीते बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। आरोप है कि स्कूल के ही एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका ने छात्रों को सामूहिक नमाज पढ़वाने की व्यवस्था की। इस पर एक अन्य महिला शिक्षिका ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है।
विहिप और बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन
मामले की खबर फैलते ही विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल में नमाज का सिलसिला जारी रहा, तो वे भी वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। विहिप के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि प्रशासन ने यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया तो संगठन को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें इस मामले की जानकारी है और इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
अध्यापकों पर आरोप और धमकियों का मामला
विहिप के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों ने रमजान के दौरान कई बार सामूहिक नमाज कराई। इसके अलावा, गांव में मस्जिद न होने के कारण एक घर में भी बच्चों से नमाज पढ़वाने की घटनाएँ सामने आई हैं। छात्रों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें स्कूल से नाम काटने की धमकी भी दी गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.