बवाना गैंगवार: टिल्लू गैंग का शूटर गिरफ्तार, दुकानदार की हत्या का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने बवाना में हुई गोलीबारी और गोगी गैंग से जुड़े रवि भारद्वाज की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो मोस्ट वांटेड शूटरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शूटरों के बीच तनावपूर्ण मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से करीब एक दर्जन गोलियां चलीं।
कुणाल और विशाल गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान टिल्लू गैंग के शूटर कुणाल और उसके साथी विशाल को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। पिछले हफ्ते बवाना के हरेवली गांव में गैंगवार के दौरान ये दोनों आरोपी गोगी गैंग से जुड़े रवि भारद्वाज के घर घुसकर उसे मौत के घाट उतार चुके थे। इस घटना में नाबालिक सहित तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे।
मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू को बिहार से पकड़ा गया
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में और बड़ी सफलता पाई है। बिहार पुलिस के सहयोग से जॉइंट ऑपरेशन के दौरान टिल्लू ताजपुरिया गैंग के मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी को गिरफ्तार किया गया। आकाश को बिहार के बेगूसराय जिले से धर दबोचा गया। बिट्टू दिल्ली के नांगल ठकरान का रहने वाला है और उसकी उम्र केवल 20 साल है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से गैंगवार की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी और मामले की आगे की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.