बरेली में अवैध संपत्तियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी, 18 दुकानों को सील किया

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद प्रशासन और बीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के प्रवर्तन दल ने दिन में तीन से साढ़े चार बजे के बीच एक मार्केट की 15 दुकानों और चार मंजिला व्यापारिक भवन की तीन दुकानों को सील किया। इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है। यह आरिफ के पांचवें संपत्ति पर की गई कार्रवाई है। पहले से ही आरिफ के बरातघर फहम लान, फ्लोरा गार्डन और उनकी पत्नी के होटल स्काई लार्क को सील किया जा चुका है।
बीडीए की टीम सबसे पहले पीलीभीत रोड स्थित फ्लोरा गार्डन और फहम लान के पास चार मंजिला व्यापारिक भवन पर पहुंची। भवन के भूतल पर इंटीरियर डेकोरेटर स्टार वर्ल्ड, पहली मंजिल पर कपड़ों का शोरूम और तीसरी मंजिल पर मैक ओवर सैलून को सील किया गया। दूसरी मंजिल खाली पड़ी थी। बीडीए के सुरक्षा कर्मियों ने दुकानों और ग्राहकों को बाहर निकाला और लगभग आधे घंटे में कार्रवाई पूरी की।
इसके बाद टीम जगतपुर स्थित आरिफ की दो मंजिला मार्केट पर पहुंची। यहाँ भी व्यापारिक गतिविधियां चल रही थीं। अचानक पहुंची बीडीए टीम से ग्राहकों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने सभी को बाहर निकालकर दुकानों को सील कर दिया।
बीडीए के ओएसडी अजीत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हालिया बवाल से संबंधित नहीं है। इन सभी संपत्तियों को अवैध निर्माण के आधार पर सील किया गया है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.