बिजनौर: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक और पिकअप को रौंदा, तीन की मौत

शेरकोट। मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर मुबारकपुर कुंडे के पास एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। लगभग सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और इसके बाद सामने से आ रही पिकअप वाहन को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में लखीमपुर खीरी के बिछवी गांव निवासी रंजीत पुत्र रामशंकर और लाला पुत्र भैया लाल शामिल हैं, जो बाइक पर सवार थे। तीसरा मृतक फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर नई बस्ती, जसपुर (उत्तराखंड) का निवासी था और पिकअप चला रहा था।
पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर बाइक और पिकअप को लगभग 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में हाईवे की रेलिंग टूट गई, पिकअप पलट गई और बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कंटेनर चालक अभी तक फरार है।
सूचना मिलने के बाद एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच के निर्देश दिए। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन-वे हाईवे होने के बाद से आमने-सामने की दुर्घटनाओं में तेजी आई है। पिछले एक महीने में इसी कारण नौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश और चिंता बढ़ गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.