बिजनौर: रहस्यमयी तरीके से लापता हुईं तीन सहेलियां, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। नजीबाबाद के महावतपुर बिल्लौच गांव में तीन युवतियों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर घर से निकली ये तीनों सहेलियां देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजन चिंतित होकर उनकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।
सूचना मिलने के बाद सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। तीनों युवतियों की उम्र 19 से 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उनके संभावित रूट का पता लगाने के लिए गांव से लेकर रेलवे स्टेशन तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
देर रात तक युवतियों के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं और लोग किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.