'एक्स' अकाउंट लोकेशन में गड़बड़ी को तूल देकर भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटका रही: कांग्रेस

दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा के उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि नेता विपक्ष राहुल गांधी पार्टी के इंटरनेट मीडिया संचालन को विदेशों से करवा देश की छवि को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
पार्टी की इंटरनेट मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ अकाउंट्स की लोकेशन गलत तरीके से विदेशों में दिख रही थी। भाजपा नेताओं ने इसे भुनाने की कोशिश की, जो उनकी नासमझी और झूठ को उजागर करता है।
सुप्रिया ने बताया कि एक्स के प्रोडक्ट हेड और प्लेटफॉर्म पहले ही इस तकनीकी समस्या को मान चुके हैं और इसे सुधारने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता संबिता पात्रा के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का मकसद देश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाना था।
इस दौरान उन्होंने स्क्रीनशॉट दिखाए जिनमें गुजरात भाजपा का अकाउंट आयरलैंड, अडाणी ग्रुप का अकाउंट जर्मनी, स्टार्टअप इंडिया आयरलैंड और डीडी न्यूज अमेरिका से संचालित होते दिखे। सुप्रिया ने कहा, "क्या यह सभी राष्ट्र विरोधी हैं?"
साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने हाल के 20 दिनों में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान काम के दबाव के कारण 26 बीएलओ की मौत को मुख्यधारा की मीडिया में नजरअंदाज किए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी का राजनीतिक लाभ उठाकर कांग्रेस और राहुल गांधी को बदनाम करने की भाजपा की कोशिशों को तवज्जो दी जा रही है, जबकि देश के महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा नहीं हो रही।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.