अमृतसर में दरगाह पर माथा टेकने आए दो युवकों पर फायरिंग, छह हमलावरों ने चलाई गोलियां

HIGHLIGHTS
- थाना मकबूलपुरा की एसएचओ अमनदीप कौर ने घटना की जानकारी दी।
- आकाशदीप को दो और शरणदीप को एक गोली लगी है।
- पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
अमृतसर। तारांवाला पुल के पास स्थित दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे दो युवकों पर छह हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में आकाशदीप और शरणदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना मकबूलपुरा की एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि दोनों युवक दरगाह पर माथा टेकने आए थे। इसी दौरान छह युवक वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद फायरिंग करने लगे। आकाशदीप को दो और शरणदीप को एक गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, छह हमलावरों में से दो की पहचान पीड़ित पक्ष ने कर ली है, जबकि चार की पहचान होना बाकी है। घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, पीड़ित युवक ने बताया कि हमलावरों ने मौके पर पहुंचते ही उन्हें घेर लिया। इसके बाद मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर पिस्तौल से पांच से सात राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच के दौरान हमले की वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.