लुधियाना में पति की हैवानियत, पत्नी को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा; CCTV फुटेज आई सामने

HIGHLIGHTS
- नवंबर 2025 में हुई थी दोनों की शादी।
- पीड़िता समराला चौक पर चलाती है सैलून।
- महिला ने पुलिस को सौंपी CCTV फुटेज।
लुधियाना। जस्सिया रोड स्थित ग्रीन एन्क्लेव में दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया और लातों से पीटा। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़िता ने जगतपुरी चौकी पुलिस को शिकायत देकर फुटेज सौंप दी है।
शादी के तीन महीने बाद थार की मांग करने लगा पति
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता समराला चौक पर अपना सैलून चलाती है, जबकि उसका पति मेडिकल लाइन में काम करता है। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसका सात साल का बेटा भी है। दोनों का विवाह नवंबर 2025 में हुआ था।
पीड़िता के अनुसार, शादी के करीब तीन महीने बाद ही पति ने उससे थार गाड़ी खरीदकर देने की मांग शुरू कर दी। महिला की कमाई पति से ज्यादा होने के चलते वह उस पर गाड़ी दिलाने का दबाव बनाता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बीच-बचाव के बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा, लेकिन बाद में पति ने बाइक की मांग को लेकर फिर विवाद शुरू कर दिया। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपनी सुरक्षा के लिए पड़ोसियों के घर चली गई।
बाल पकड़कर सड़क पर लाकर की मारपीट
आरोप है कि पति पड़ोसियों के घर भी पहुंच गया और महिला के बाल पकड़कर उसे खींचते हुए सड़क पर ले आया। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के साथ ही मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.