मुजफ्फ़रनगर में रजवाहे का पानी ओवरफ्लो, किसानों का लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर के मोघपुर गांव में रजवाहे के पानी के ओवरफ्लो होने से कई किसानों की गन्ने की फसल पूरा पानी में डूब गई। प्रभावित किसानों ने इसे सिंचाई विभाग की लापरवाही का नतीजा बताया।
स्थानीय किसान बताते हैं कि रजवाहे की समय पर सफाई और निगरानी न होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो गया। परिणामस्वरूप, पानी खेतों में घुस गया और फसलें अब सड़ने लगी हैं।
इस घटना से प्रभावित किसानों में अंकुश मलिक और देवेंद्र मलिक सहित कई किसान शामिल हैं। उनका कहना है कि इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक झटका लगा है।
किसानों का आरोप है कि उन्होंने विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में सूचित किया, लेकिन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब प्रभावित किसान प्रशासन और राज्य सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.