विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS
- पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम का नेतृत्व एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने किया।
- अधिकारियों ने विभाजन को लाखों परिवारों को प्रभावित करने वाली भीषण त्रासदी बताया।
- कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव और भाईचारा मजबूत करने पर जोर दिया गया।
मुजफ्फरनगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय और सिविल लाइन थाने में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने किया। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन ऐसी भीषण त्रासदी थी, जिसने लाखों परिवारों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और मानसिक स्तर पर प्रभावित किया। आजादी के समय हुआ विभाजन इतिहास में आज भी गहरे जख्म के रूप में दर्ज है।
उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अतीत की त्रासदी से सीख लेने का अवसर है। समाज में भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना को समाप्त कर आपसी एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही इस स्मरण का उद्देश्य है।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात नगर राधा रमण समेत पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सिविल लाइन थाने में भी श्रद्धांजलि सभा
सिविल लाइन थाने में भी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया। पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.