मुंबई-क्राबी इंडिगो फ्लाइट में अफरा-तफरी, पायलट की ड्यूटी लिमिट पर विवाद

मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जाने वाली इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6E 1085) गुरुवार को विवादों में घिर गई। यात्रियों का गुस्सा तब फूटा जब पायलट ने ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) पूरी होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया।
इस घटना के बाद यात्रियों और केबिन क्रू के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। कुछ यात्री गुस्से में विमान के निकास द्वार (Exit Door) पर लात मारते और पायलट के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते भी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, यह उड़ान सुबह 4:05 बजे मुंबई से रवाना होने वाली थी, लेकिन तीन घंटे से अधिक विलंब के बाद ही उड़ान भर सकी। योजना के अनुसार यह सुबह 10 बजे क्राबी पहुंचनी थी, लेकिन विमान दोपहर लगभग 1 बजे रिसॉर्ट शहर में उतरा।
यात्रियों का कहना है कि पायलट ने ड्यूटी समय समाप्त होने का हवाला देकर उड़ान से इनकार किया, जिससे फ्लाइट में अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने क्रू से सवाल किया, "हमारे प्लान का क्या होगा?" और कुछ ने गुस्से में चालक दल के सदस्य पर जोर से चिल्लाया।
इस विवाद के कारण कई यात्रियों की यात्रा योजनाओं में विलंब और परेशानी हुई। एयरलाइन ने फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.