चौमूं: भगवती पेपर मिल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

चौमूं उपखंड के कालाडेरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भगवती पेपर मिल में सोमवार तड़के लगभग 3 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री परिसर ज्वालाओं की चपेट में आ गया। फैक्ट्री में रखे कच्चे माल और तैयार उत्पाद जलकर खाक हो गए।
सूचना मिलने पर चौमूं अग्निशमन अधिकारी जय कुमार जांगिड़ टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। आग पर काबू पाने के लिए चौमूं, कालाडेरा, जयपुर, सरना डूंगर, जोबनेर, रेनवाल, रींगस और मंडा सहित आसपास के क्षेत्रों से एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन बुलाए गए। दमकल विभाग के दर्जनों कर्मचारी रातभर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री और तेज लपटों के कारण आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि वास्तविक कारण की विस्तृत जांच तब की जाएगी जब आग पूरी तरह बुझ जाएगी और धुआं कम हो जाएगा।
सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग से फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग और कालाडेरा पुलिस फिलहाल इलाके को सुरक्षित करने और प्रारंभिक नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.