दिल्ली-एनसीआर
महानवमी पर सीएम रेखा गुप्ता ने किया कन्या पूजन, बेटियों को बताया देश का भविष्य

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शारदीय नवरात्रि के नवमी दिन पर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, हैदरपुर, शालीमार बाग में कन्या पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने बेटियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारे देश में बेटियों को हमेशा माँ का रूप माना गया है।
सीएम ने कहा, "हमारी बेटियों में देश और समाज का भविष्य है। जितना हम इन्हें आगे बढ़ाएंगे, देश का भविष्य उतना ही उज्जवल होगा।" उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार बच्चों के साथ खड़ी है और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भी अपनी भावनाएं साझा कीं, और सीएम ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए समर्थन देने का आश्वासन दिया।





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.