दिल्ली में शीतलहर का कहर: न्यूनतम तापमान 3°C, ऑरेंज अलर्ट जारी

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में ठंड का असर और तीखा हो गया है।
- बीते दो दिनों से शीतलहर के चलते लोग कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर हैं।
- मंगलवार को भी राजधानी के अधिकांश इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही, जिससे सुबह और रात के समय गलन बढ़ गई।
- ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई, हालांकि दिन में निकली धूप ने थोड़ी राहत जरूर दी।
- मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 0.7 डिग्री कम रहते हुए 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
दिल्ली में ठंड का असर और तीखा हो गया है। बीते दो दिनों से शीतलहर के चलते लोग कड़ाके की ठंड झेलने को मजबूर हैं। मंगलवार को भी राजधानी के अधिकांश इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही, जिससे सुबह और रात के समय गलन बढ़ गई। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित हुई, हालांकि दिन में निकली धूप ने थोड़ी राहत जरूर दी।
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 0.7 डिग्री कम रहते हुए 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा और इस मौसम का अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक भी ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है। इसी को देखते हुए बुधवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, आया नगर में 3.2 डिग्री, लोधी रोड में 3 डिग्री और पालम में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला। पालम में सुबह करीब 7:30 बजे दृश्यता घटकर लगभग 600 मीटर रह गई थी। वहीं, सफदरजंग में सुबह 8 बजे के आसपास भी हल्के कोहरे के कारण इतनी ही दृश्यता दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों को खासकर सुबह और देर रात ठंड व कोहरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों से भी कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतने को कहा गया है।
15 से 18 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी को दिन का तापमान 20 से 22 डिग्री और रात का तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।
16 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 डिग्री और रात का तापमान 6 से 8 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
17 और 18 जनवरी को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इन दिनों दिन का तापमान 21 से 23 डिग्री और रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है, जबकि दिन में मौसम कुछ हद तक सुहावना रहेगा।
शीतलहर कब मानी जाती है
-
जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला जाए।
-
सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री कम तापमान होने पर शीतलहर की स्थिति मानी जाती है।
-
सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक गिरावट होने पर गंभीर शीतलहर मानी जाती है।
-
न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे होने पर शीतलहर और 2 डिग्री से नीचे होने पर गंभीर शीतलहर की श्रेणी में आता है।
ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
-
ठंड लगने या कंपकंपी को नजरअंदाज न करें और लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें।
-
एक मोटे कपड़े की जगह कई परतों में गर्म ऊनी कपड़े पहनें।
-
सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को ढककर रखें ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.