जींद में कांग्रेस का कैंडल मार्च, वोट चोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

जींद: वोट चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला। टाउन हाल से शुरू होकर रानी तालाब तक चले इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कैंडल मार्च से पहले टाउन हाल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि हरियाणा में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कई सीटें कांग्रेस को केवल कुछ वोटों के अंतर से हारनी पड़ी। उनका कहना था कि यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने दावा किया कि चुनाव का माहौल कांग्रेस के पक्ष में था, लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में आए, जो देश के मतदाताओं के सामने खुलकर उजागर हो चुका है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच वोटों को लेकर मिलीभगत लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने, आमजन, व्यापारी, मजदूर और किसान के अधिकारों की अनदेखी करने और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने में लगी रही है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने अपनी नीतियों का फायदा उठाया।
ऋषिपाल हैबतपुर ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत से ही पार्टी सत्ता में बनी रहती है और सीधे तौर पर वोटों की चोरी की जा रही है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से कैंडल मार्च निकालकर शहर थाना, गांधी गली और एसडी स्कूल होते हुए रानी तालाब तक पहुंचाया। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर कार्यकर्ताओं ने मशालें जलाकर लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.