कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की पेसमेकर सर्जरी सफल, बेटे प्रियांक ने दी जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनके पुत्र और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि वरिष्ठ नेता की पेसमेकर सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि डॉक्टरों की सलाह पर यह सर्जरी की गई। उन्होंने कहा कि उनके पिता पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और चिंता की कोई वजह नहीं है। साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
उम्र संबंधी तकलीफ और सांस लेने में दिक्कत
मंत्री ने बताया कि हाल के दिनों में खरगे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। डॉक्टरों का मानना था कि उम्र संबंधी दिक्कतों को देखते हुए उनके हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए पेसमेकर जरूरी है। प्रियांक ने कहा कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और अब सब कुछ सामान्य है।
83 वर्ष की आयु में सक्रिय जिम्मेदारी
उन्होंने आगे कहा कि 83 वर्ष की उम्र में भी उनके पिता लगातार देशभर की यात्राएं कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते उन पर बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे निभाना आसान नहीं है, लेकिन जनसमर्थन और शुभचिंतकों की दुआएं उन्हें संबल देती हैं।
डॉक्टरों की सलाह: कुछ दिन आराम जरूरी
अस्पताल के डॉक्टरों ने खरगे को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी अस्पताल पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष का हालचाल लिया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.