मुजफ्फरनगर में दक्ष प्रजापति चौक की मांग तेज, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में भगवान दक्ष प्रजापति चौक के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति के मुजफ्फरनगर आगमन के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने बताया कि वर्ष 2010 से लगातार भगवान दक्ष प्रजापति चौक के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। इस संबंध में नगर पालिका, सांसद और विधायकों को कई बार प्रस्ताव भी दिए जा चुके हैं।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शहर में विभिन्न महापुरुषों के नाम पर चौक और स्मारक स्थापित किए गए हैं, लेकिन प्रजापति समाज के आराध्य भगवान दक्ष प्रजापति के नाम पर अब तक कोई चौक नहीं बनाया गया है, जिससे समाज में उपेक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।
इसी मांग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुलाकात की और औपचारिक ज्ञापन सौंपा। इसमें भगवान दक्ष प्रजापति चौक के शीघ्र निर्माण की मांग की गई। साथ ही संगठन के लिए सरकारी दरों पर भूमि आवंटित करने की भी अपील की गई, ताकि शिक्षा, कौशल विकास, दिव्यांग सहायता और हस्तशिल्प से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा सकें।

इस अवसर पर संजीव संगम प्रजापति, सोहोनपाल सिंह प्रजापति, इंद्रपाल प्रजापति, नरेंद्र कुमार प्रजापति, धीरज कुमार प्रजापति और बिट्टू प्रजापति सहित कई समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.