युवाओं और गरीबों के लिए काम कर रही दिल्ली सरकार: सीएम रेखा

दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार, 25 जनवरी को दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की और दिल्लीवासियों को संबोधित किया।
स्टेडियम तिरंगे के रंगों से सज्जित था। समारोह में दिल्ली पुलिस के जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने परेड में हिस्सा लिया, जिसमें देशभक्ति का अद्भुत जज्बा देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दमकल विभाग के अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।
रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और सरकार की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "दिल्ली की दीवारें कहानियां सुनाती हैं। जिन्होंने बार-बार लूटा, लेकिन लूटने वाले खुद मिट गए। विकसित और स्मार्ट दिल्ली बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।"
प्रमुख घोषणाएं और विकास योजनाएं
-
जनकल्याण और भोजन: मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 50 अटल कैंटीन खोली गई हैं, जहां रोजाना 50 हजार से अधिक लोग भोजन कर रहे हैं। उनका लक्ष्य एक लाख लोगों तक भोजन पहुँचाना है।
-
स्वास्थ्य क्षेत्र: दिल्ली सरकार अपने अस्पतालों को डिजिटल बनाने पर तेजी से काम कर रही है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू की गई है। आयुष्मान योजना के तहत पिछले 11 महीनों में 20 हजार मरीजों को लाभ मिला है। 11 नए अस्पतालों का निर्माण चल रहा है और सरकारी अस्पतालों के लिए 4,000 नए डॉक्टरों को मंजूरी दी गई है।
-
शिक्षा और स्टार्टअप: नई एजुकेशन हब के लिए 1,300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नरेला में यह हब विकसित किया जाएगा। दिल्ली के युवाओं के लिए नई स्टार्टअप पॉलिसी बनाई जा रही है, जिससे रोजगार और नए अवसर बढ़ेंगे।
-
खेल और स्पोर्ट्स: खिलाड़ियों को प्रोत्साहित राशि बढ़ाई गई है। मुंडका में दिल्ली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू किया गया है।
-
परिवहन: अगले तीन वर्षों में दिल्ली में 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। मेट्रो नेटवर्क को 394 किलोमीटर से बढ़ाकर 500 किलोमीटर तक ले जाने की योजना है। मेट्रो के बजट को 3,000 करोड़ से बढ़ाकर 5,000 करोड़ किया गया है।
-
सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर: दिल्ली में 10,000 नए कैमरे लगाए जाएंगे और 10 लाख नई लाइटें लगाई जाएंगी। द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-2) का निर्माण प्रधानमंत्री के सहयोग से किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जनता के लिए हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है और भविष्य में और भी कई विकास परियोजनाओं पर फोकस किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.