सहारनपुर में खेत की मेढ़ को लेकर विवाद, किसान की लाठी-डंडों से हत्या

सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के गांव चांड़ी में बुधवार शाम एक मामूली खेत की मेढ़ को लेकर हुई कहासुनी खूनखराबे में बदल गई। इस हिंसक झड़प में 55 वर्षीय किसान इस्लाम की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी किसान और उसके बेटों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना उस समय हुई जब इस्लाम अपने बेटे तबरेज के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी अपने बेटों के साथ वहां पहुंचे और खेत की मेढ़ को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि पड़ोसी और उसके बेटों ने मिलकर इस्लाम पर लाठी-डंडों से हमला किया और उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों ने आनन-फानन इस्लाम को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस और परिजनों के बयान:
मृतक के बेटे जावेद और तबरेज ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की हत्या पड़ोसी और उसके बेटों ने लाठी-डंडों से की। उन्होंने कहा कि विवाद केवल खेत की मेढ़ को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बढ़ते तनाव के कारण उनकी पिता की जान चली गई।
सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मृतक के बेटे परवेज की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद खेत की मेढ़ पर चूल्हा बनाकर कुछ पकाने को लेकर शुरू हुआ था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.