एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक, वापस लौटी कोच्चि से दुबई जा रही Emirates की फ्लाइट

दुबई। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच सोमवार तड़के ईरान ने दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमले को अंजाम दिया। हमले के कारण एयरपोर्ट के पास स्थित एक फ्यूल टैंक में आग लग गई, जिससे सुरक्षा के मद्देनजर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, अमीरात एयरलाइंस की फ्लाइट EK533 सुबह 4:30 बजे कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुई थी। अचानक दुबई एयरपोर्ट बंद होने के कारण विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया। विमान में सवार 325 यात्रियों को चालक दल ने सुरक्षा के साथ हवाई जहाज में ही बनाए रखा।
एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही दुबई एयरपोर्ट का परिचालन बहाल होगा, उड़ानों की सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी। कुछ फ्लाइट्स को फिलहाल दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान द्वारा यह हमला खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया गया है। हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी हताहत की सूचना नहीं है।
मिडिल ईस्ट के इस तनावपूर्ण माहौल के कारण क्षेत्र में तेल और गैस की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.