1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त! मुंबई में अंतरराष्ट्रीय साजिश का भंडाफोड़

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में एजेंसी ने 349 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1745 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। एनसीबी की इस सफलता की सराहना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी की है और इसे ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह रैकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और भारत में ड्रग्स की आपूर्ति से जुड़ा हुआ था। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.