फर्जी पिज्जा हट उद्घाटन: पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा की सोशल मीडिया पर फजीहत

इस्लामाबाद/सियालकोट। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ हाल ही में सियालकोट कैंटोनमेंट में एक पिज्जा आउटलेट का उद्घाटन कर चर्चा में आ गए, लेकिन जल्द ही पता चला कि यह ‘पिज्जा हट’ असली नहीं बल्कि फर्जी है। असली पिज्जा हट पाकिस्तान ने तुरंत इस आउटलेट को अनधिकृत करार दिया और बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।
समारोह में क्या हुआ?
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़े धूमधाम से रिबन काटा और फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए। आउटलेट को पिज्जा हट के नए ब्रांच के रूप में पेश किया गया। वहां लाल छत वाला प्रसिद्ध पिज्जा हट लोगो और ब्रांडिंग दिखाई दे रही थी। लेकिन कुछ ही घंटों में ऑनलाइन यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए और असली पिज्जा हट की आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करने के बाद साफ कर दिया कि यह आउटलेट उनकी लिस्ट में नहीं है।
पिज्जा हट पाकिस्तान ने दिया आधिकारिक बयान
कंपनी ने बयान में कहा कि सियालकोट कैंटोनमेंट का यह आउटलेट पूरी तरह अनधिकृत है और इसका पिज्जा हट पाकिस्तान या यम! ब्रांड्स से कोई संबंध नहीं है। बयान में कहा गया:
“यह आउटलेट पिज्जा हट की अंतरराष्ट्रीय रेसिपी, क्वालिटी प्रोटोकॉल, फूड सेफ्टी या ऑपरेशनल स्टैंडर्ड्स का पालन नहीं करता। हमने संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है ताकि ट्रेडमार्क के दुरुपयोग को रोका जा सके।”
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ
घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने रक्षा मंत्री की चूक पर जमकर मज़ाक बनाया। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि इतने बड़े आयोजन में इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई। मीम्स और जोक्स की बाढ़ इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर छा गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.