आगरा में मजदूरों को भड़काने की कोशिश, किसान यूनियन का नेता गिरफ्तार

नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक हंगामे के बाद अब आगरा में भी मजदूरों को भड़काने की कोशिश का मामला सामने आया है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की सूचना पर सिकंदरा पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन अटल के नेता अमित चौधरी को हिरासत में लिया है।
मजदूरों को उकसाने का आरोप
जानकारी के अनुसार, सोमवार को नोएडा में हुए प्रदर्शन के बाद आगरा के सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी। आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूरों को प्रदर्शन के लिए उकसा रहे थे और फैक्ट्रियों में काम बंद कराने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, उनका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में तनाव पैदा करना और भीड़ जुटाकर प्रदर्शन को बढ़ाना था।
इंटेलिजेंस की सतर्कता से कार्रवाई
नोएडा घटना के बाद पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। LIU की टीमें इलाके में मजदूरों के बीच निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान अमित चौधरी की गतिविधियों की जानकारी सामने आई, जिसके बाद सिकंदरा पुलिस को सूचित किया गया।
एसीपी हरीपर्वत के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित चौधरी और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया।
शांति भंग में चालान
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.