यूपी में मौसम का मिजाज बदला, लखनऊ में काले बादल छाए; बारिश के आसार

HIGHLIGHTS
- बुधवार दोपहर करीब एक बजे के बाद लखनऊ में मौसम में बदलाव देखने को मिला।
- गोमतीनगर, सरोजनीनगर और कल्ली पश्चिम में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
- राजधानी में कुछ इलाकों में धूप रही, जबकि अन्य जगहों पर बादल छाए रहे।
राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और गोमतीनगर, सरोजनीनगर व कल्ली पश्चिम समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में धूप बनी रही, जबकि अन्य जगहों पर बादलों का असर दिखाई दिया।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को बारिश की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।
इसके बाद यह सिस्टम उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे के दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.