फतेहपुर: रिंद नदी में नहाते समय हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाने गए युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। अचानक गहराई में चले जाने से आठ युवक डूबने लगे, जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि चार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव से नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास रिंद नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय कुछ युवक तेज बहाव और गहरे पानी में चले गए, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। आसपास मौजूद मछुआरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चार युवकों को बाहर निकालने में सफलता पाई।
घटना में हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान की डूबने से मौत हो गई। वहीं, चार अन्य युवकों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही ललौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने चारों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.