दिल्ली में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में बुधवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई। यह आवास लुटियंस जोन स्थित मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजकर 5 मिनट पर घर के एक कमरे में आग भड़क उठी।
आग की लपटें उठते देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। प्रारंभिक सूचना में आग कोठी नंबर 2 में बताए जाने के कारण कुछ देर के लिए भ्रम की स्थिति बनी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर यह स्पष्ट हुआ कि घटना कोठी नंबर 21 की है, जो रविशंकर प्रसाद का निवास है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। आग घर के एक कमरे में रखे बिस्तर से शुरू हुई थी, जिसे पूरी तरह बुझा दिया गया है।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस की टीमें आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.