पूर्व सीएम हरीश रावत की कार कंकरखेड़ा में हादसे का शिकार, सभी सुरक्षित

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार शाम दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय वाहन में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।
जानकारी के अनुसार, हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली की ओर जा रहे थे। कंकरखेड़ा क्षेत्र में सामने से अचानक एक वाहन आने पर चालक ने टक्कर से बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार अन्य वाहनों और रोड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में कार का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्हें दूसरी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक और लापरवाह ड्राइविंग के कारण ऐसे हादसे आम हो गए हैं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.