लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता जगजोत सिंह पर जानलेवा हमला, कार पर चलाई गोली

HIGHLIGHTS
- हमले में 5 से 6 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।
- पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह, दिलराज सिंह और खुशदीप सिंह के रूप में की है।
- हमलावरों में से एक के पास पिस्तौल होने की जानकारी मिली है।
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता जगजोत सिंह पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने उनकी कार पर गोली चलाई और तलवारों से भी हमला किया। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 6 के एसएचओ प्रमोद राज ने बताया कि घटना बीती रात करीब 11:30 बजे रमन डाबा के पास हुई।
एसएचओ प्रमोद राज के अनुसार, जगजोत सिंह पर 5 से 6 लोगों ने हमला किया। इनमें से तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि दो से तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पहचाने गए आरोपियों के नाम जसविंदर सिंह, दिलराज सिंह और खुशदीप सिंह बताए गए हैं।
तलवारों से हमला, कार पर भी की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने जगजोत सिंह पर तलवारों से वार किए। हमलावरों में से एक के पास पिस्तौल भी थी, जिससे उनकी कार पर गोली चलाई गई। हालांकि, गोली जगजोत सिंह को नहीं लगी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
एसएचओ प्रमोद राज ने बताया कि जगजोत सिंह को पिस्तौल की बट से चोट पहुंचाई गई या किसी अन्य वस्तु से मारा गया, इसका पता जांच के बाद चलेगा। पुलिस ने 5 से 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.