यूक्रेन युद्ध की चौथी बरसी: यूएन में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव पारित

संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क: रूस-यूक्रेन युद्ध की चौथी वर्षगांठ पर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें यूक्रेन में तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील की गई।
193 सदस्य देशों वाली महासभा में मतदान में 107 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। वहीं, रूस और बेलारूस सहित 12 देशों ने विरोध किया, जबकि भारत समेत 51 देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी।
मतदान से परहेज करने वाले देशों में बहरीन, बांग्लादेश, ब्राज़ील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
इस प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप न्यायपूर्ण, व्यापक और स्थायी शांति की अपील दोहराई गई।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस युद्ध को "सामूहिक चेतना पर कलंक" बताया और वैश्विक समुदाय से युद्धविराम और न्यायपूर्ण समाधान के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
हालांकि यह प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है, लेकिन इसे वैश्विक जनमत और अंतरराष्ट्रीय दबाव का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.