फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत यात्रा की यादगार पलों के लिए किया धन्यवाद

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा को यादगार बताते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्रा के खास पलों का एक वीडियो साझा किया और पोस्ट के साथ लिखा – “Thank You, India।”
इस वीडियो में मैक्रों ने भारत में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और दोनों देशों के संबंधों की मजबूती को दर्शाया। यूजर्स ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए फ्रांस और भारत के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की।
भारत-फ्रांस द्विपक्षीय बैठक
इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान मैक्रों ने उच्च स्तरीय बैठकें कीं और विभिन्न रणनीतिक चर्चाओं में हिस्सा लिया। उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारत-फ्रांस संबंधों की बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते अब सर्वोच्च स्तर पर हैं और वे प्रौद्योगिकी, नवाचार और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के इच्छुक हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.