गौतमबुद्धनगर में आबकारी अधिकारी निलंबित, ओवररेटिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री में अनियमितताओं और ओवररेटिंग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार के शासन में जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब बिक्री में अनियमितता, ओवररेटिंग या भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायतों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रदेश में पारदर्शी और अनुशासित व्यवस्था कायम रहे।
गौतमबुद्धनगर में शराब दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक वसूली की लगातार शिकायतें मिलने पर तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभार राकेश कुमार सिंह ने निरीक्षण और जांच की। 23 दिसंबर 2024 को 9 और 20 जनवरी 2025 को 16 दुकानों में ओवररेटिंग की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में प्रशासनिक लापरवाही पाए जाने के बाद आबकारी मंत्री ने त्वरित कदम उठाते हुए सुबोध कुमार को निलंबित किया और विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.