जिनेवा वार्ता: रूस और यूक्रेन की बातचीत बिना परिणाम के खत्म, अमेरिका करेगा निगरानी

जिनेवा। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के प्रयास में मॉस्को और कीव के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में हुई नवीनतम वार्ता बुधवार को बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई। दोनों पक्षों ने इसे कठिन और चुनौतीपूर्ण बातचीत बताया।
इस साल की शुरुआत में अबू धाबी में हुई बैठकों के बाद स्विट्जरलैंड में आयोजित यह वार्ता अमेरिका द्वारा संचालित सीधी बातचीत का तीसरा दौर था। अधिकारियों ने इसे रचनात्मक बताया, लेकिन इस दौर में भी कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वार्ता आसान नहीं रही। उन्होंने बताया कि सैन्य मामलों में कुछ चर्चा हुई, लेकिन राजनीतिक मतभेद अभी भी गहरे बने हुए हैं। इनमें पूर्वी यूक्रेन के उन क्षेत्रों का भविष्य भी शामिल है, जो रूस के कब्जे में हैं और जिन्हें रूसी राष्ट्रपति अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि अभी वार्ता के परिणामों पर कोई निश्चित बयान देना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि पुतिन को जिनेवा में हो रही प्रगति की लगातार जानकारी मिलती रही है। दोनों पक्षों ने यह भी कहा कि बातचीत का नया दौर जल्द ही आयोजित किया जाएगा और अमेरिका किसी भी संभावित युद्धविराम की निगरानी में मदद करेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.