गाजियाबाद में 27वीं मंजिल से कूदकर 23 वर्षीय युवक ने दी जान, पीएचडी की कर रहा था पढ़ाई

HIGHLIGHTS
- प्रतीक ग्रांड सिटी के टावर सी-4 में हुई घटना
- ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट के सामने ओपन एरिया में मिला शव
- पुलिस ने मृतक की पहचान 23 वर्षीय वैभव सिंह के रूप में की
- सीसीटीवी फुटेज में अकेले सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखा युवक
यूपी के गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रतीक ग्रांड सिटी सोसायटी के टावर सी-4 की 27वीं मंजिल से कूदकर 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट के सामने ओपन एरिया में पड़ा मिला। विजयनगर पुलिस ने शव की पहचान वैभव सिंह पुत्र अमित सिंह, निवासी रासला रोड, जोधपुर (राजस्थान) के रूप में की। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान वैभव सिंह के तौर पर हुई
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर शाम वी टावर सी-4 के यूजी फ्लोर पर लिफ्ट के सामने ओपन एरिया में लोगों को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान वैभव सिंह (23) के रूप में हुई।
सीसीटीवी में अकेले जाता दिखाई दिया
सीसीटीवी फुटेज में वैभव अकेले ही सीढ़ियों से ऊपर जाता दिखाई दिया है। मौके पर मृतक की बुआ संध्या और फूफा परमेंद्र भी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, वैभव पिछले करीब एक सप्ताह से अपने बुआ-फूफा के फ्लैट में रह रहा था और दिल्ली के दीन दयाल कॉलेज से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था।
राजस्थान से अभी नहीं आए परिजन
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। परिजन अभी राजस्थान से नहीं आए हैं। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.