चंपावत में चरस तस्करी का खुलासा, दो ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान समेत पांच गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- चेकिंग के दौरान पुलिस ने चैल्थी चौकी के गेट पर कार को रोककर तलाशी ली।
- तलाशी में कार की डिक्की से 992 ग्राम चरस बरामद हुई।
- तस्करी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
चंपावत। चरस तस्करी के मामले में चंपावत पुलिस ने दो मौजूदा ग्राम प्रधानों और एक पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से आर्टिगा कार की डिग्गी में रखी 992 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में एसओजी और चल्थी चौकी पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान चल्थी चौकी के गेट पर यूके 06 बीएस 2063 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से 992 ग्राम चरस मिली। इसके बाद कार में सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में मोहन जोशी निवासी चल्थिया, पाटी, चंपावत; पान सिंह राणा निवासी बमनपुरी, सितारगंज; और कालीचरण राणा निवासी धूसरी, नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर शामिल हैं। मोहन जोशी पूर्व प्रधान एचता बिही नानकमत्ता, जितेंद्र सिंह राणा ग्राम प्रधान बमनपुरी और कालीचरण राणा ग्राम प्रधान धूसरी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आर्टिगा कार पान सिंह राणा की है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपितों में नारायण नाथ निवासी कचलाकोट, मुक्तेश्वर, नैनीताल और जितेंद्र सिंह राणा निवासी बमनपुरी, सितारगंज भी शामिल हैं।
इस मामले में कोतवाली चंपावत में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दो वर्तमान ग्राम प्रधानों और एक पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.