गुरुग्राम: दोस्त के घर आई एयर इंडिया होस्टेस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गुरुग्राम। डीएलएफ फेस एक में रविवार को एक एयर इंडिया एयर होस्टेस की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि रात में युवती ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी। सुबह उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवती की पहचान मोहाली की 25 वर्षीय सिमरन डडवाल के रूप में हुई है। वह पिछले दो साल से एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में कार्यरत थीं और इससे पहले विस्तारा एयरलाइंस में भी काम कर चुकी थीं। पुलिस के अनुसार, सिमरन दिल्ली में रहती थीं और शनिवार रात को गुरुग्राम के डीएलएफ फेस एक में अपनी दोस्त नीतिका के फ्लैट में रुकी थीं।
नीतिका भी उत्तराखंड की रहने वाली एयर होस्टेस हैं। रात में उनके फ्लैट पर एक और दोस्त भी मौजूद था। तीनों ने मिलकर शराब पार्टी की। सुबह करीब पांच बजे सिमरन को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने उन्हें आर्टिमिस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। सिमरन के परिवार ने भी किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए, और सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.