सहारनपुर में हरियाणा के क्रेशर मालिकों ने यमुना से किया 14,392 घन मीटर अवैध खनन, केस दर्ज

सहारनपुर: बेहट तहसील के गांव असलमपुर बरथा के पास हरियाणा के कुछ अज्ञात स्टोन क्रेशर मालिकों ने उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 14,392 घन मीटर अवैध खनन कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर जांच शुरू की।
खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे ने बताया कि अज्ञात क्रेशर मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि यमुना नदी के पास यूपी-हरियाणा सीमा क्षेत्र में अवैध खनन कर सामग्री हरियाणा के स्टोन क्रेशरों तक पहुंचाई गई।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद खनन, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। तीन गड्ढों में अवैध खनन के आंकड़े इस प्रकार हैं:
पहला गड्ढा 1.2 मीटर गहरा और 55,994.4 वर्ग मीटर क्षेत्र में, जिसमें से 6,719.28 घनमीटर अवैध खनन हुआ।
दूसरा गड्ढा 5,389.65 वर्ग मीटर का, जिसमें से 6,467.58 घनमीटर अवैध खनन।
तीसरा गड्ढा 1,004.51 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में खोदा गया, जिसमें 1,205.41 घनमीटर अवैध खनन हुआ।
जांच में यह भी पाया गया कि अवैध खनन से सामग्री हरियाणा की ओर वाहनों के जरिए भेजी गई। कुल मिलाकर 14,392.28 घनमीटर खनन करके प्रदेश सरकार को भारी राजस्व हानि पहुंचाई गई।
खनन निरीक्षक ने बताया कि ऐसे मामले पहले भी दर्ज किए गए हैं, लेकिन व्यापक पैमाने पर खनन और मीडिया में चर्चा के बाद ही प्रशासन सक्रिय होता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.