राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में सुनवाई पूरी, 28 जनवरी को फैसला संभव

एमपीएमएलए की विशेष अदालत ने राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई बुधवार को पूरी कर ली है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी और सूत्रों का अनुमान है कि न्यायाधीश आलोक वर्मा उसी दिन फैसला भी सुना सकते हैं।
कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मामले की विस्तृत जांच की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता ने भारतीय दंड संहिता, शासकीय गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत कई आरोप लगाए थे।
शुरुआत में यह शिकायत रायबरेली स्थित एमपीएमएलए कोर्ट में दर्ज हुई थी। बाद में, याचिकाकर्ता की दलीलों पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 17 दिसंबर 2025 को इस केस को रायबरेली से लखनऊ स्थानांतरित कर दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.