यूपी में बढ़ी गर्मी, झांसी सबसे गर्म; तापमान 40 डिग्री के पार

HIGHLIGHTS
- पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ते ही उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है और गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है।
- शनिवार को प्रदेश में झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
- मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के बाद अब पश्चिमी हिस्सों में भी रविवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
- इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्र…
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ते ही उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है और गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश में झांसी सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के बाद अब पश्चिमी हिस्सों में भी रविवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया। कुछ स्थानों पर मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि कुछ जिलों में तापमान बढ़ा है।
उन्होंने अनुमान जताया कि अगले एक सप्ताह में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल लू चलने की स्थिति नहीं बन रही है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत बनी रह सकती है।
शनिवार को झांसी में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा प्रयागराज और बांदा में 39.4 डिग्री, हमीरपुर में 38.2 डिग्री और उरई में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.